फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखिलेश बोले, प्रदेश में गुंडाराज चरम पर

विज्ञापन
political - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
उन्नाव। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कार्यकर्ताओं से कहा कि जनता के बीच जाकर भाजपा सरकार की झूठी नीतियां बताएं। प्रदेश में भ्रष्टाचार और गुंडाराज चरम पर है।
विज्ञापन

गोरखपुर में पुलिस की पिटाई से जान गंवाने वाले कानपुर के व्यापारी मनीष गुप्ता के परिजनों से मिलने के बाद वापस जा रहे पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का नवीन मंडी के सामने युवा सपा नेता सोनी सिंह परिहार की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। अध्यक्ष ने युवाओं से कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार के राज में योगी की ठोको नीति वाली पुलिस ने मुख्यमंत्री के गृह जनपद में एक निर्दोष व्यापारी की पीटकर हत्या कर दी। इसका सीधा अर्थ है कि प्रदेश में भ्रष्टाचार व गुंडाराज चरम पर है। जनता के बीच में जाएं और लोगों को भाजपा सरकार की झूठी नीतियां बताएं। पुरवा के जिस अस्पताल का उद्घाटन करने योगी उन्नाव में में आए हैं, वह समाजवादी पार्टी की सरकार की देन है।
सभी बूथ पर ज्यादा से ज्यादा नए मतदाताओं का नाम बढ़वाएं। इससे ही 2022 में प्रदेश में सपा सरकार को पूर्ण बहुमत से सरकार बनाने में मदद मिलेगी। इसके बाद वह लखनऊ के लिए रवाना हो गए। स्वागत करने वालों में यूथ ब्रिगेड के प्रदेश सचिव धीरेंद्र यादव, लोहिया वाहिनी के नगर अध्यक्ष शीतल यादव, पूर्व नगर अध्यक्ष लोहिया वाहिनी आजम खान, शिवम सोनी, नमन चौधरी, विवेक विश्वकर्मा शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें