बड़ा चौराहा पर मंत्री नंद गोपाल गुप्ता का पुतला जलाते जनसत्ता दल लोकतांत्रिक पार्टी के पदाधिकार
- फोटो : UNNAO
उन्नाव जिले में जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष रघुराज प्रताप सिंह राजा भैया पर अमर्यादित टिप्पणी करने का आरोप लगाते हुए कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के मंत्री नंद गोपाल नंदी का पुतला फूंका।
बड़े चौराहे पर जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के कार्यकर्ता जिलाध्यक्ष दिग्विजय सिंह भदौरिया के नेतृत्व में इकट्ठा हुए। यहां पर मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए पुतला फूंका। जिलाध्यक्ष ने कहा कि मंत्री ने राजा भैया पर अमर्यादित टिप्पणी करते हुए उन्हें भला-बुरा कहा है। यदि जल्द नंद गोपाल नंदी ने माफी नहीं मांगी तो प्रदेश स्तर पर बड़ा आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान रिंकू सिंह, अजय सिंह, गौरव त्रिवेदी, प्रदीप सिंह, विश्वजीत सिंह, सिद्धांत सिंह, आकाश सिंह, नरेश यादव, सुमित तिवारी मौजूद रहे।