उन्नाव। बूथ समीक्षा कार्यक्रम के तहत रविवार को भगवंतनगर विधानसभा वार्ड नंबर 27 में सपा जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह यादव एवं पूर्व ब्लॉक प्रमुख पुष्पा यादव ने पहुंचकर समीक्षा की। इस दौरान जिलाध्यक्ष ने वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में प्रदेश में सपा की सरकार बनने का दावा किया।
जिलाध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश के विधानसभा अध्यक्ष का यह क्षेत्र है। इसके बाद भी पूरे उत्तर प्रदेश में इससे बदतर विधानसभा क्षेत्र कोई और नहीं है। उन्होंने कहा कि यदि अध्यक्ष चाहते तो विधानसभा की सड़कें अच्छी होती, नालियां न बजबजा रही होती। वृद्धाओं को पेंशन मिलती। युवाओं को रोजगार मिलता लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ।
जिलाध्यक्ष ने बताया कि बूथ पर जाकर वोट बढ़ाने का कार्य चल रहा है। सभी लोग अपने वोट बढ़वा लीजिए। वोट की चोट से ही अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाया जा सकेगा। जिला उपाध्यक्ष वीरेंद्र शुक्ला, मिंटू निषाद, रावेंद्र कुशवाहा, नीरज अवस्थी, अनुभव निषाद, गंगासागर यादव आदि मौजूद रहे।