फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसपा की सरकार में होगी हर शूट आउट की जांच-सतीश मिश्र

विज्ञापन
निराला प्रेक्षागृह में प्रबुद्ध वर्ग विचार गोष्ठी को संबोधित करते बसपा राष्ट्रीय महासचिव सतीश ? - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
उन्नाव। बसपा के प्रबुद्ध वर्ग सम्मान, तरक्की, सुरक्षा विचार गोष्ठी में राष्ट्रीय महासचिव व राज्यसभा सांसद सतीश मिश्र ने ब्राह्मणों के एनकाउंटर पर प्रदेश सरकार को घेरा। कहा कि 2022 में बसपा सरकार आने पर हर फर्जी शूट आउट की जांच कराई जाएगी। दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। उन्होंने ब्राह्मणों से दलित समाज से भाईचारा बनाने की अपील की। कहा कि भाईचारा (ब्राह्म्मण 16 और दलित 23 प्रतिशत) बनाकर ही प्रदेश की हर सीट पर जीत मिलेगी।
विज्ञापन

निराला प्रेक्षागृह में आयोजित विचार गोष्ठी में राज्यसभा सांसद ने कहा कि भाजपा सरकार केवल ठोंकने का काम कर रही है। साढ़े चार साल में ब्राह्मण समाज में न जाने कितनी हत्याएं हो गईं। दलितों के मकान गिराए गए। बलात्कार की घटनाएं हुईं। रायबरेली, महोबा, गोरखपुर, लखनऊ, कानपुर, प्रयागराज में ब्राह्मणों को हत्याएं हुईं। बिकरू कांड को तो कोई भूल नहीं सकता। यहां तो गाड़ी ही पलट जाती है। फिर शूटआउट हो जाता है। अपनी ही जांच रिपोर्ट में क्लीन चिट भी मिल जाती है। हरियाणा से एक साढ़े 17 साल के नाबालिग को उठाकर एनकाउंटर कर दिया जाता है। दिल्ली से राकेश पांडेय को उठाकर लखनऊ में मरवाया जाता है। विनय तिवारी को लखनऊ में मारा जाता है। बिकरू कांड में तो ब्राह्मण मजदूरों तक को नहीं छोड़ा गया। 50 से अधिक लोग अभी भी जेल में हैं। साढे़ 16 साल की खुशी दुबे की जमानत प्रदेश सरकार ही नहीं होने दे रही है। बिकरू की महिलाओं व बच्चों तक को जेल भेजा गया। हाथरस में दलित बेटी के साथ हुई घटना से विश्व में प्रदेश शर्मशार हुआ। बसपा जिलाध्यक्ष मिथिलेश पंकज, डॉ. शकील, राजेंद्र गौतम, ललित तिवारी, संदीप त्रिवेदी, आशुतोष त्रिपाठी, ब्रजभूषण पांडेय आदि मौजूद रहे।
सतीश मिश्रा ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि वह ईस्ट इंडिया कंपनी की तर्ज पर काम कर रही है। बिजली, रेल, बीमा, बैंक सहित अन्य संस्थानों को बेच दिया। आने वाले समय में उद्योगपतियों के हाथ सब बेच देंगे। बोले ब्राह्मण सम्मेलन की शुरुआत करने अयोध्या गए तो पता चला कि राम मंदिर भूमि पूजन सिर्फ छलावा था। केवल पांच ईंट रखकर पूजन ही किया गया था। बाद में निर्माण के नाम पर झोला पकड़कर 10 हजार करोड़ एकत्रित कर दिए। फिर ईंट कहां फेंक दी। किसी को पता नहीं है। इन लोगों ने राम के नाम पर वोट मांगा फिर भगवान को ही धोखा देने का काम किया।
विज्ञापन

सतीश मिश्र ने सपा, भाजपा को निशाने पर लेते हुए दोनों को एक ही सिक्के के दो पहलू बताया। कहा कि सपा सरकार में महिलाएं व आम लोग असुरक्षित थे। उनके शासनकाल में भी ब्राह्मणों की हत्याएं हुई थीं। दंगे भी खूब होते थे। अब वही सब भाजपा भी कर रही है। उन्होंने संबोधन में सिर्फ एक बार ही कांग्रेस का नाम लिया।
बसपा ने ब्राह्मणों को रिझाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। कार्यक्रम की शुरुआत आचार्यों से शंख बजाकर व वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कराई गई। उन्नाव बार एसोसिएशन के पूर्व महामंत्री बृजेंद्र मोहन बाजपेयी ने सतीश मिश्र को भगवान परशुराम का चित्र और फरसा भेंट किया। अन्य लोगों ने तलवार, गदा, भगवान कृष्ण व गणेश की प्रतिमा भी भेंटस्वरूप दी। जिला उपाध्यक्ष पंकज मिश्रा ने चांदी का मुकुट भेंट किया। सतीश मिश्र ने संबोधन का समापन जय भीम, जय भारत व जय परशुराम से किया। लंबे समय बाद बसपा के कार्यक्रम में काफी भीड़ नजर आई।
बसपा सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे नकुल दुबे ने कहा कि 17 वर्ष बाद मौका आया है। अब जब तक ब्रम्ह समाज के मान सम्मान को दोबारा स्थापित नहीं कर लेंगे तब तक हम चैन से नहीं बैठेंगे। कहा कि हमसे कुछ गलतियां हुईं हैं लेकिन आगे इसकी पुनरावृत्ति नहीं होने दी जाएगी। कहा कि कोई ताकत हमें 2022 में सरकार बनाने से नहीं रोक सकती। जिन्होंने अत्याचार किया है उनको यूपी से बाहर जाना पड़ेगा।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें