फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिसकर्मियों से कांग्रेसियों की धक्कामुक्की

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। महंगाई के विरोध में बैल गाड़ी और तांगे में बैठकर ज्ञापन देने के लिए कचहरी के लिए निकले कांग्रेसियों ने विधानसभा अध्यक्ष हृदयनारायण दीक्षित के वाहनों का काफिला रोक दिया। यह देख पुलिसकर्मियों ने तुरंत कांग्रेसियों को हटाकर अध्यक्ष का काफिला निकलवाया। एसपी कार्यालय तिराहे पर प्रदर्शन के दौरान कांग्रेसियों की पुलिस से धक्कामुक्की हुई।
विज्ञापन

महंगाई और पेट्रोलियम पदार्थों के दामों में लगातार बढ़ोत्तरी के विरोध में कांग्रेसियों ने जिला अध्यक्ष आरती बाजपेयी के नेतृत्व में बैलगाड़ी यात्रा निकाली। इसमें कई तांगे भी शामिल थे। गांधी नगर तिराहे से शुरू हुई यात्रा कचहरी पुल होते हुए पुलिस अधीक्षक कार्यालय के तिराहे पर पहुंची। जिला पंचायत अध्यक्ष के शपथ ग्रहण समारोह के कारण पुलिस ने यहां पर बैरीकेडिंग लगा रखी थी। कांग्रेसी इसी रास्ते से कलक्ट्रेट होते हुए अपने कार्यालय जाने की जिद पर अड़ गए। इस पर कांग्रेसियों और पुलिस के बीच धक्कामुक्की होती रही। कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष विश्वास निगम ने बैरीकेडिंग खिसकाकर अंदर जाने का प्रयास किया तो पुलिस ने निगम को पकड़कर पीछे धकेल दिया। इस पर वह सड़क पर लेटकर विरोध प्रदर्शन करने लगे। एसपी कार्यालय तिराहे के पास पुलिस की बैरिकेडिंग के पास ही कांग्रेसियों ने प्रदर्शन करते हुए सरकार विरोधी नारेबाजी शुरू कर दी।
कांग्रेसी हाथ में झंडे और सरकार विरोधी तख्तियां लिए हुए थे। इसी बीच विधानसभा अध्यक्ष हृदयनारायण दीक्षित का काफिला पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस जाने के लिए निकला। इसे कांग्रेसियों ने रोक लिया। यह देख तुरंत एसडीएम सत्यप्रिय सिंह व सीओ कृपाशंकर कनौजिया मौके पर पहुंचे और कांग्रेसियों को हटाकर अध्यक्ष का काफिला निकलवाया। बाद में प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों के समझाने पर कांग्रेसियों ने कचहरी परिसर में ही अपनी यात्रा समाप्त कर दी। इस दौरान युवा कांग्रेस अध्यक्ष सुयश बाजपेयी, पूर्व जिलाध्यक्ष सुभाष सिंह व दिनेश शुक्ला समेत सभी वार्डों के अध्यक्ष व कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें