फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा प्रत्याशी ने पर्चा लिया वापस, सपा की ब्लाक प्रमुख

विज्ञापन
विज्ञापन
गंजमुरादाबाद। इस बार गंजमुरादाबाद ब्लाक प्रमुखी की कुर्सी निवर्तमान ब्लाक प्रमुख के हाथ फिर आ गई है। शुक्रवार को भाजपा समर्थित प्रत्याशी रूपरानी कुशवाहा ने अपना नामांकन पत्र वापस लेकर लोगों को चौंका दिया। संध्या के निर्विरोध प्रमुख बनने का रास्ता साफ हो गया। नामांकन वापस लेने वाले भाजपा समर्थित प्रत्याशी ने एक विरोधी पर पर्चा छीनने का आरोप लगाते हुए कोतवाली बांगरमऊ में तहरीर दी थी। शिकायत पर कार्रवाई न होने से क्षुब्ध होकर यह कदम उठाने की बात कही।
विज्ञापन

भाजपा समर्थित प्रत्याशी रूपरानी पत्नी जंगबहादुर कुशवाहा ने शुक्रवार को अपना नामांकन वापस लेकर पार्टी में ही खलबली और विरोधियों के खेमे में खुशी पैदा कर दी। परिणामस्वरूप संध्या का निर्विरोध ब्लाक प्रमुख बनना तय हो गया। गुरुवार को भाजपा समर्थित प्रत्याशी के पति ने बांगरमऊ कोतवाली में एक तहरीर देकर बताया था कि एक विरोधी द्वारा उसका पर्चा छीनने का प्रयास किया था। इसमें पार्टी ने अपेक्षित सहयोग नहीं किया। इससे क्षुब्ध होकर उसने अपना नामांकन वापस ले लिया है। उधर, संध्या के निर्विरोध ब्लाक प्रमुख बनने की संभावना बनते ही समर्थक खुशी से झूम उठे। मिठाइयां बांटकर जशभन मनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें