फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात पर्चे वापस, 26 प्रत्याशी मैदान में

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। नाम वापसी के दिन सात प्रत्याशियों ने अपना नामांकन वापस ले लिया। गंजमुरादाबाद समेत पांच ब्लाकों में प्रमुख का निर्विरोध निर्वाचन तय होने के बाद अब शेष बचे 11 विकास खंडों में 26 प्रत्याशी चुनावी मैदान में बचे हैं।
विज्ञापन

ब्लाक प्रमुख चुनाव के लिए गुरुवार को नामांकन प्रक्रिया संपन्न हुई थी। इस दौरान चार ब्लाकों बिछिया, सिकंदरपुर सरोसी, सफीपुर व हिलौली में मात्र एक ही नामांकन होने से प्रत्याशियों के निर्विरोध ब्लाक प्रमुख बनने का रास्ता साफ हो गया। वहीं शुक्रवार को नाम वापसी के दौरान गंजमुरादाबाद से एक पर्चा वापस हो गया। इस कारण सिर्फ एक प्रत्याशी के ही मैदान में बचने से उसका भी निर्विरोध निर्वाचन तय हो गया। शेष बचे 11 ब्लाकों में हसनगंज में शुक्रवार को पुष्पा यादव ने पर्चा वापस ले लिया। यहां पर अब भाजपा समर्थित दीप्ति शुक्ला और निर्दलीय मीरा यादव के बीच मुकाबला होगा। बीघापुर में रेखा देवी पत्नी रामप्यारे चुनावी मैदान से हट गईं। अब ब्लाक के चुनावी समर में भाजपा समर्थित पुष्पा पासवान पत्नी पवन पासवान, सपा समर्थित मीना चौधरी पत्नी बिंदा सेवक चौधरी व निर्दलीय श्रीकांत पत्नी राजू बचे हैं। मियागंज में शुक्रवार को निशा देवी के पर्चा वापस लेने के बाद अब चुनावी मैदान में ताल ठोंकने के लिए दुष्कर्म पीड़िता के परिजन, भाजपा समर्थित ऊषा देवी पत्नी बलवीर और निर्दलीय ऊषा पत्नी संदीप बची हैं।
नवाबगंज में निर्दलीय प्रत्याशी राजेश ने पर्चा वापस ले लिया। इसके बाद अब चुनावी मुकाबला भाजपा समर्थित रोशनी, दो निर्दलीय रजाका व भइयालाल के बीच होगा। पुरवा में ललिता देवी के पर्चा वापस लेने के बाद अब मैदान में भाजपा से सतीश चौधरी व सपा से रामदेवी बची हैं। असोहा में सपा प्रत्याशी बीतेंद्र यादव की मां सोमवती ने नामांकन वापस ले लिया। अब सपा से बीतेंद्र यादव और भाजपा से आनंद गुप्ता के बीच सीधी व कड़ी टक्कर होने की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें