फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा के 15 और सपा के दो प्रत्याशी घोषित

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। ब्लाक प्रमुख पद के नामांकन से एक दिन पहले भाजपा ने 15 और सपा ने दो उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी। भाजपा ने प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष हृदयनारायण दीक्षित के बेटे दिलीप दीक्षित को हिलौली और सदर विधायक पंकज गुप्ता के भाई नीरज गुप्ता को बिछिया से उम्मीदवार बनाया है। औरास से बीडीसी के अपहरण व मारपीट के आरोपी को प्रत्याशी घोषित किया है।
विज्ञापन

बुधवार को घोषित भाजपा प्रत्याशियों में औरास विकासखंड से भूपेंद्र प्रताप सिंह को उम्मीदवार बनाया गया है। भूपेंद्र व उनके 15-20 साथियों पर मंगलवार को औरास ब्लाक के तालासराय गांव निवासी क्षेत्र पंचायत सदस्य पूनम राठौर ने अपने पति राजकुमार राठौर के साथ मारपीट कर अपहरण करने का आरोप लगाकर हसनगंज कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। औरास ब्लाक प्रमुख प्रत्याशी को लेकर जिला मुख्यालय से लेकर ब्लाक तक इसकी चर्चा होती रही। भूपेंद्र समर्थकों ने उनका टिकट भाजपा से फाइनल होने पर खुशी जताई। सुमेरपुर सीट को रिक्त रखा गया है। यहां पूर्व ब्लाक प्रमुख सीमा बाजपेई द्वारा चार सेट और नीरू सिंह द्वारा दो सेट में नामांकन पत्र खरीदा गया है। दोनों ही दावेदार स्वयं को भाजपा का ही बता रहे हैं।
भाजपा के दावेदार
असोहा-आनंद गुप्ता, औरास-भूपेंद्र प्रताप सिंह, गंजमुरादाबाद-रुपरानी, नवाबगंज-रोशनी, पुरवा-सतीश चौधरी, फतेहपुर चौरासी-मनोज कुमार निषाद, बांगरमऊ-विवेक सिंह, बिछिया-नीरज गुप्ता, बीघापुर-पुष्पा देवी, मियागंज-ऊषा देवी, सफीपुर-निर्मला, सिकंदरपुर सरोसी-शकुंतला, सिकंदरपुर कर्ण-शिवाकांत शुक्ला, हसनगंज-दीप्ती और हिलौली-दिलीप दीक्षित।
विज्ञापन

सपा के प्रत्याशी
सपा जिलाध्यक्ष धमेंद्र यादव ने दो और क्षेत्र पंचायतों में अपने समर्थित प्रत्याशी घोषित किए हैं। इनमें पुरवा से रामदेवी सोनकर और बीघापुर से मीना देवी को प्रत्याशी बनाया है। इससे पहले सपा पांच उम्मीदवारों के नाम घोषित कर चुकी है। इनमें सपा जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र यादव की पत्नी पुष्पा यादव (डिंपल) को सिकंदरपुर कर्ण से पार्टी का अधिकृत उम्मीदवार बनाया गया। गंजमुरादाबाद से संध्या पटेल, बांगरमऊ से सुनीता दिवाकर, हिलौली से नगीना सिंह और असोहा से बीतेंद्र यादव के नाम शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें