फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेढ़ सौ प्रधानों ने और संभाला काम

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। नेटवर्क की समस्या के बीच दूसरे दिन डेढ़ सौ और नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानों व सदस्यों का शपथग्रहण कराया गया। इसके साथ ही जिले में कुल 1040 में संगठित 596 पंचायतों में गांव की सरकार ने कामकाज संभाल लिया।
विज्ञापन

पुरवा की ग्राम पंचायत बहरौरा बुजुर्ग में मोबाइल नेटवर्क न आने से वर्चुअल माध्यम से शपथ ग्रहण नहीं हो सका। पंचायत सचिव ने प्रधान व वार्ड सदस्यों को शपथ दिलाई। जगतखेड़ा व कसरौर में भी शपथ ग्रहण में नेटवर्क की समस्या रही। एडीओ पंचायत शिवओम ने बताया कि 11 ग्राम पंचायतों में प्रधानों को नियुक्त नोडल अधिकारियों ने शपथ दिलाई है। हसनगंज की ग्राम पंचायत सिंघनापुर की ग्राम प्रधान तारावती पाल एवं उनके निर्विरोध चुने गए आठ ग्राम पंचायत सदस्यों को प्राइमरी पाठशाला के परिसर में ग्राम पंचायत अधिकारी जैनेंद्र कुमार ने शपथ दिलाई। 27 अन्य प्रधानों को भी शपथ दिलाई गई। जिला पंचायतराज अधिकारी राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि दो दिन में 596 प्रधानों को शपथ दिलाई गई है। पहले दिन मंगलवार को 446 प्रधानों का शपथ ग्रहण कराया गया था। अब बुधवार को इन पंचायतों में पहली बैठक कर समितियों का गठन किया जाएगा।
ग्राम सुल्तानपुर में पिता की जगह बेटे के शपथ लेने और सदस्य द्वारा पद की शपथ न लेने के कारण पद रिक्त घोषित कर दिया गया है। सुल्तानपुर में वार्ड नं नौ से सुशील कुमार कठेरिया ने जीत दर्ज की थी। मंगलवार को गांव के पंचायत भवन में हुए शपथ ग्रहण कार्यक्रम में सुशील के अनुपस्थित रहने पर उसके बेटे फतेह बहादुर उर्फ दीपक ने शपथ ली थी। मामला अधिकारियों के संज्ञान में आया तो शपथ को अनुचित बताते हुए बुधवार को शपथ लेने के लिए उसे ब्लाक कार्यालय बुलाया गया लेकिन वह ब्लाक भी नहीं पहुंचा। इस पर वार्ड को रिक्त घोषित कर दिया गया है। एडीओ पंचायत धर्म दास ने बताया कि यहां ग्राम पंचायत का कोरम पूरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें