फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

33 पोलिंग बूथ पड़ेंगे प्रधान के लिए वोट

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। ग्राम पंचायत की खाली 11 प्रधान सीटाें के मतदान के लिए 33 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। इसके लिए 162 कार्मिक लगाए गए हैं। प्रत्याशियों ने चुनाव प्रचार में पूरी ताकत झोंक रखी है।
विज्ञापन

जिले में कुल ग्राम पंचायतों की संख्या 1040 है। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में 26 अप्रैल को 1029 ग्राम पंचायतों में ही प्रधान पद का चुनाव हुआ था। 11 ग्राम पंचायतों में चुनाव रद्द कर दिया गया था। इनमें विकास खंड फतेहपुर चौरासी की ग्राम पंचायत अहमदाबाद माथर, सफीपुर की फतेहपुर, बिछिया के बदलीखेड़ा, बड़ौरा, इछौली व जमुका, बीघापुर के सगवर व लालगंज एक, सफीपुर के अटवा मोहाल ओसिया और सिकंदरपुर कर्ण की लखापुर और हिलौली की बरौला सीट शामिल रही। इन सीटों पर अब फिर से चुनाव होना है। नौ मई को मतदान और 11 मई को मतगणना होगी। 33 पोलिंग बूथ बनाए हैं। प्रत्येक बूथ पर चार कार्मिक लगाए जाएंगे। इसमें पीठासीन, प्रथम, द्वितीय व तृतीय मतदान कार्मिक वोटिंग करवाएंगे। इस दौरान बूथ पर 132 और आरक्षित 30 कार्मिक शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें