फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ममता बनर्जी का पुतला फूंका

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। पश्चिम बंगाल में संघ परिवार व अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं पर हुए आत्मघाती हमले के विरोध में विद्यार्थी परिषद ने ममता बनर्जी का पुतला फूंका।
विज्ञापन

विभाग संयोजक उदय प्रताप सिंह ने कहा कि पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव परिणाम आने के बाद कथित टीएमसी के कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए आत्मघाती हमले और परिषद के कार्यालय में घुसकर तोड़फोड़ की जितनी भी निंदा की जाए, कम है। विभाग छात्रा प्रमुख गुंजन ने कहा कि पश्चिम बंगाल में दुष्कर्म और हत्या की घटनाओं पर ममता बनर्जी द्वारा किसी भी प्रकार की कार्रवाई न करना उनके तानाशाही रवैये को दर्शाता है। जिला संयोजक कुलदीप चौहान ने कहा कि भारत सरकार को जल्द बंगाल में राष्ट्रपति शासन लगा देना चाहिए। इस अवसर पर विभाग संगठन मंत्री आशुतोष, जिला आंदोलन प्रमुख आकर्षण गौतम, अंकुश आजाद, प्रशांत मिश्रा, दीपशिखा, अमन गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें