फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा जिलाध्यक्ष की फेसबुक पोस्ट पर सांसद ने की टिप्पणी

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। भाजपा जिलाध्यक्ष की फेसबुक वॉल पर की गई पोस्ट पर सांसद के कमेंट के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का बाजार गर्म रहा। विपक्षी इस कमेंट पर चुटकी लेते देखे गए।
विज्ञापन

पंचायत चुनाव की मतगणना के बाद मंगलवार को भाजपा जिलाध्यक्ष राज किशोर रावत ने अपनी फेसबुक वॉल पर लिखा कि पंचायत चुनाव में बजा बीजेपी का डंका, भाजपा से शिकस्त खाकर सपा चारों खाने चित्त। इसके आगे लिखा कि 3050 सीटों में 1000 सीट जीत चुकी है भाजपा। सीटों के साथ अपनी लाज बचाने के लिए तरस रही सपा। इस पोस्ट पर सांसद हरि साक्षी महाराज ने कमेंट करते हुए लिखा कि आदरणीय अध्यक्ष जी अपने जिले की समीक्षा करो, राष्ट्रीय नेता बनकर प्रदेश और देश की समीक्षा मत करो। आगे लिखा कि सुझाव के लिए खेद है। सांसद के कमेंट करने के बाद फेसबुक पर अन्य लोगों ने भी पक्ष और विपक्ष में टिप्पणी करनी शुरू कर दी। जिलाध्यक्ष राज किशोर रावत ने कहा कि फेसबुक वॉल पर की गई पोस्ट प्रदेश से बनी बनाई आई थी। उसे आगे बढ़ाने को कहा गया था। इस पर उन्होंने उसे अपने फेसबुक पर आगे बढ़ाया था। इसके बाद उस पर किसने टिप्पणी की यह उनकी जानकारी में नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें