फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवपाल ने पूर्व ब्लॉक प्रमुख को दी श्रद्धांजलि

विज्ञापन
दिवंगत पूर्व ब्लाक प्रमुख को श्रद्धांजलि देते प्रसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव व अन - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
नवाबगंज। ब्लॉक क्षेत्र के गांव गौरा में स्व. पूर्व ब्लॉक प्रमुख के तेरहवीं में पहुंच प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन

ब्लॉक के गौरा गांव निवासी पूर्व ब्लॉक प्रमुख डॉ. अवधेश प्रताप सिंह का दो सप्ताह पहले हृदयगति रुकने से निधन हो गया था। रविवार को उनकी तेरहवीं में देर शाम पहुंचे प्रसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव, यूपी सीएलडीएफ के चेयरमैन वीरेंद्र तिवारी, सभापति दैवीय आपदा प्रबंधन समिति विधान परिषद रणविजय सिंह, चेयरमैन साहब सिंह सैनी ने आवास पर पहुंच कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
पूर्व जिला पंचायत सदस्य बालेंद्र प्रताप सिंह, अजय प्रताप सिंह, विजय प्रताप सिंह, इंद्रप्रताप सिंह व पूर्व ब्लॉक प्रमुख मनोज कुमार व उनके पुत्र धीरेंद्र प्रताप सिंह, मोहित सिंह, राहुल सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें