पार्टी कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत करते भाजपा प्रदेश मंत्री रामचंद्र कनौजिया।
- फोटो : UNNAO
उन्नाव। भाजपा के प्रदेश मंत्री रामचंद्र कनौजिया ने केंद्र सरकार द्वारा शुरू की गई मैट्रिकोत्तर छात्रवृत्ति (पीएमएस-एससी) की उपलब्धियां गिनाईं। कहा कि इससे अनुसूचित जाति के छात्रों को लाभ मिलेगा।
कानपुर लखनऊ हाईवे स्थित पार्टी कार्यालय में उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि 10वीं उत्तीर्ण छात्रों को उच्चतर शिक्षा पाठ्यक्रमों में नामित करने के लिए एक अभियान चलाया जाएगा। चयनित छात्रों को आगे की शिक्षा जारी करने के लिए छात्रवृत्ति होगी। छात्रों को वित्तीय सहायता देकर पढ़ाया जाएगा। इसमें निगरानी तंत्र को और सुदृढ़ किया जाएगा। सोशल आडिट भी कराया जाएगा। वार्ता के दौरान जिलाध्यक्ष राजकिशोर रावत, जिला कोषाध्यक्ष मनीष जायसवाल, आनंद अवस्थी, नगर अध्यक्ष सुशील तिवारी व मीडिया प्रभारी समीर शुक्ला मौजूद रहे।