फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साक्षी बोले, ढांचा विध्वंस पर कोर्ट का फैसला ऐतिहासिक

विज्ञापन
सांसद साक्षी महाराज। - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
उन्नाव। अयोध्या में ढांचा विध्वंस में आरोपियों को बरी किए जाने से सांसद हरि साक्षी महाराज खुश हैं। वह भी इस मामले में आरोपी थे। उन्होंने कहा कि कोर्ट का फैसला ऐतिहासिक है। 28 साल पहले कांग्रेस ने हिंदूवादी नेताओं को जेल भेजने की साजिश रची थी।
विज्ञापन

सांसद ने कहा कि सौभाग्य की बात है कि कोर्ट के फैसले से कांग्रेस बेनकाब हुई है। 28 साल पहले कांग्रेस ने हिंदूवादी नेताओं को बदनाम करने के लिए उन्हे कठघरे में खड़ा करने और जेल भेजने के लिए एक बड़ी साजिश रची थी। 28 साल की लंबी बहस इतने लंबे समय के बाद ऐतिहासिक निर्णय आया है। उन्होंने कहा कि कहावत है खोदा पहाड़ निकली चुहिया, लेकिन यहां इस मामले में तो मरी हुई चुहिया भी नहीं निकली। कोर्ट ने माना कि अयोध्या में ढांचा विध्वंस की घटना पूर्व नियोजित नहीं थी। जो भी हुआ था, अचानक हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें