फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा ने 38 कार्यकर्ताओं को छह साल के लिए किया निष्कासि

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में जिला पंचायत सदस्य पद के लिए घोषित प्रत्याशियों के पक्ष में चुनाव प्रचार न करके स्वयं अथवा स्वजनों का लड़वाना भाजपा कार्यकर्ताओं को महंगा पड़ गया। पार्टी ने ऐसे 38 पार्टी कार्यकर्ताओं पर भाजपा छह साल के लिए बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है।
विज्ञापन

जिले के 38 भाजपाइयों को अनुशासनहीनता के आरोप में पार्टी ने छह साल के लिए निष्कासित कर दिया गया है। निष्कासित भाजपाइयों में मंडल अध्यक्ष विभिन्न संगठन, पूर्व महामंत्री व जिलाध्यक्ष आदि शामिल हैं।
भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष शेष नारायण मिश्र ने इस बात की जानकारी जिलाध्यक्ष राजकिशोर रावत को दी है। कहा है कि त्रिस्तरीय चुनाव में पार्टी के घोषित प्रत्याशी के विरुद्ध चुनाव लड़ने अथवा लड़ाने वाले पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को छह साल के लिए प्रदेश नेतृत्व ने पार्टी से निष्कासित कर दिया है।
विज्ञापन

--
पक्ष में वोट न डालने पर धमकी देने का आरोप
बीघापुर। थाना क्षेत्र के दांदामऊ निवासी घनश्याम गुप्ता ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया कि गांव के ही भोला पांडेय ने बुधवार को उनके घर पर आकर ग्राम प्रधान के चुनाव में उनके पक्ष में वोट न डालने पर परिणाम भुगतने की धमकी दी। पीड़ित का आरोप है कि फोन पर भी वह धमकी दे चुका है, जिसका ऑडियो भी उसके पास सुरक्षित है। उसने पुलिस से सुरक्षा की मांग की है। प्रभारी निरीक्षक सतीश गौतम ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें