फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैचवर्क पर सियासी कसरत, अब चुनाव बाद मरम्मत

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। गड्ढों में तब्दील लोकनगर मार्ग पर पीडब्ल्यूडी ने पैचवर्क शुरू कराया तो सियासी हलचल मच गई। विभिन्न दलों के प्रत्याशियों ने इसे चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन बताया। इस पर प्रशासन ने काम रुकवा दिया।
विज्ञापन

शहर के मुख्य मार्ग को छोटा चौराहे से हरदोई रोड तक जोड़ने वाले लोकनगर मार्ग पर बड़े-बड़े गड्ढे होने से आवागमन दूभर है। इस मार्ग पर अक्सर वाहन सवार गिरकर घायल हो रहे हैं। रिक्शे भी पलटते रहते हैं। समस्या से कुछ राहत दिलाने के लिए पीडब्ल्यूडी ने हरदोई मार्ग की तरफ से गड्ढे भरवाने का काम शुरू कराया। इसकी जानकारी पर कुछ प्रत्याशियों ने इसे सत्ता दल को लाभ पहुंचाने की योजना बताकर विरोध किया। कुछ प्रत्याशियों के समर्थकों ने सड़क का वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर शेयर कर आपत्ति जताई। कुछ ने नगर पालिका के प्रभारी ईओ/एसडीएम सत्यप्रिय सिंह से शिकायत की। जानकारी पर उन्होंने नगर पालिका जेई उत्कर्ष को मौके पर भेजकर निरीक्षण कराया। पैचवर्क पीडब्ल्यूडी द्वारा किए जाने की जानकारी पर उन्होंने नगर पालिका के अधिकार क्षेत्र में आने वाली सड़क पर काम बंद करा दिया। पीडब्ल्यूडी के जेई अजय राय ने बताया कि सड़कों की मरम्मत रूटीन का काम है। लेकिन कुछ लोगों ने आपत्ति जताई तो काम रोक दिया गया। बताया कि अब चुनाव के बाद मरम्मत कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें