फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोलियोरोधी दवा पिलाने के लिए बनाए गए 1554 बूथ

Fri, 20 Feb 2015 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। पल्स पोलियो अभियान लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसके लिए 22 फरवरी को 1554 बूथ बनाए गए हैं। ये निर्देश डीएम सौम्या अग्रवाल ने गुरुवार को पन्नालाल हाल में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ हुई बैठक में दिए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि 39 मोबाइल टीमें, 67 ट्रांजिट टीमें व देखरेख के लिए 356 सुपरवाइजर लगाए गए हैं। 72 सेक्टर अधिकारियों को भी लगाया गया है। घर-घर टीकाकरण करने के लिए 1225 टीमें बनाई गई हैं।

बच्चों को दवा पिलाने के लिए 6.50 लाख डोज वैक्सीन आ गई हैं। इन वैक्सीन से 4,99,218 बच्चों को दवा पिलाई जाएगी। सीडीओ नेहा शर्मा ने भी महत्वपूर्ण जानकारी दी। यहां एसीएमओ डॉ. आर के गौतम, सीएमएस डॉ. एसपी चौधरी के अलावा अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें