फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रवेश पत्र न मिलने से क्षुब्ध छात्र ने दी जान

Thu, 19 Feb 2015 11:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
बांगरमऊ (उन्नाव)। प्रवेश पत्र न मिलने से क्षुब्ध छात्र ने फांसी लगाकर जान दे दी। परिजनों का आरोप है कि विद्यालय प्रबंधक प्रवेश पत्र के नाम पर 15 हजार रुपये मांग रहा था।
विज्ञापन


परीक्षा से वंचित होने की वजह से छात्र ने परेशान होकर जान दे दी। पुलिस ने प्रबंधक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। जांच पड़ताल में विद्यालय के फर्जी तरीके से संचालित होने की बात सामने आई है।

शुक्लागंज निवासी जगदीश प्रसाद का बेटा सूरज कुमार (17) बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के ग्राम जमुनिहाबंगर में रहकर गांव के ही नानामऊ मार्ग स्थित सरस्वती बाल शिक्षा निकेतन में इंटर में पढ़ रहा था।
विज्ञापन


जगदीश प्रसाद के मुताबिक 19 फरवरी से शुरू होने वाली बोर्ड परीक्षा में शामिल होने के लिए सूरज बुधवार को विद्यालय गया और  प्रबंधक संजय शुक्ला से प्रवेश पत्र मांगा।

आरोप है कि प्रबंधक  ने प्रवेश पत्र के नाम पर 15 हजार रुपये मांगे। रुपये न देने पर प्रबंधक ने सूरज को लात घूंसों से जमकर पीटा और बेइज्जत किया और उसे पीटा। सदमे के चलते छात्र ने अपने घर की कोठरी की छत में गमछा बांधकर बुधवार देर शाम फांसी लगा ली।

देर रात पड़ोसियों को इसकी जानकारी हुई और उन्होंने मोबाइल के जरिए सूरज के पिता को घटना की सूचना दी। मृतक का पिता जगदीश प्रसाद देर रात घर पहुंचे और गुरुवार सुबह सूचना कोतवाली पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने विद्यालय के प्रबंधक संजय शुक्ला के खिलाफ  शारीरिक, मानसिक तथा आर्थिक रूप से प्रताड़ित करने व आत्महत्या के लिए उकसाने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। बांगरमऊ कोतवाली प्रभारी ऋषिकांत शुक्ला ने बताया कि मृतक के पिता की तहरीर पर विद्यालय प्रबंधक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

ब्लाक शिक्षा अधिकारी हरीशचंद्र चक ने भी कथित प्रबंधक पर फर्जी तरीके से बिना मान्यता के विद्यालय का संचालन करने पर तहरीर दी है। प्रबंधक के साथ ही विद्यालय की प्रबंधन समिति के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल, प्रबंधक अपने विद्यालय भवन में ताला लगाकर भाग निकला है। तलाश की जा रही है।

प्रबंधक पर कराई गई एफआईआर
बीएसए डॉ. मुकेश कुमार सिंह ने बताया कि प्रबंधक पर एफआईआर के लिए ब्लाक शिक्षा अधिकारी द्वारा तहरीर दे दी गई है। सूचना मिलते ही बीईओ बांगरमऊ व मियागंज को घटना स्थल पर भेजा गया था। वास्तु स्थिति जानने के बाद प्रबंधक पर विभाग की ओर से अलग से मुकदमा दर्ज करवाया जा रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें