उन्नाव। लखनऊ बाईपास स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्पोर्ट्स स्टेडियम में पुलिस की चार दिवसीय अंतरजनपदीय क्रिकेट प्रतियोगिता आज (मंगलवार) से शुरू होगी। प्रतियोगिता में सात जिलों की टीमें प्रतिभाग करेंगी।
प्रतियोगिता की शुरुआत सुबह 11 बजे डीएम गौरांग राठी और एसपी दीपक भूकर करेंगे। सीओ सिटी सोनम सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता 29 नवंबर तक चलेगी। इसमें उन्नाव, कमिश्नरेट लखनऊ, आंबेडकर नगर, लखीमपुर खीरी, आयोध्या, सुल्तानपुर, बाराबंकी सहित कुल सात टीमें प्रतिभाग करेंगी। उन्होंने बताया कि चार जिलों की टीमें किन्हीं कारणों से शामिल नहीं हो पा रही हैं। प्रतियोगिता का पहला मैच लखीमपुर खीरी और सुल्तानपुर के बीच खेला जाएगा।