फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने रुकवाया किशोरी का निकाह

Sat, 11 Apr 2015 12:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
अचलगंज। थानाक्षेत्र के एक गांव में दूसरे समुदाय के युवक से किशोरी का कराया जा रहा निकाह पुलिस ने रुकवा दिया। पुलिस ने किशोरी को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली किशोरी अपने ही गांव में रहने वाले दूसरे समुदाय के युवक के साथ करीब एक पखवारा पूर्व कहीं चली गई थी। गुरुवार को दोनों परिजन किसी तरह इन्हें तलाश कर गांव लाए। दोनों पक्षों के बीच पंचायत हुई। काफी देर तक सुलह समझौता चलता रहा और तय हुआ कि दोनों की शादी करा दी जाए।

शुक्रवार को दोनों के निकाह की तैयारी चल रही थी। तभी किसी ने अचलगंज पुलिस को दुल्हन के नाबालिग होने की जानकारी दे दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे दरोगा राम मिलन पांडे ने निकाह रुकवा दिया और किशोरी की सहमति से उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन


थानाध्यक्ष अचलगंज प्रदीप यादव ने बताया कि किशोरी नाबालिग है। जिस कारण निकाह रुकवाकर किशोरी को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। किशोरी के परिजन अगर किसी के खिलाफ तहरीर देते हैं तो रिपोर्ट दर्ज कर कार्यवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें