फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेसियों के मंसूबों पर पुलिस ने फेरा पानी

Thu, 12 Mar 2015 11:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। केंद्र सरकार के भूमि अधिग्रहण बिल, फसलों का न्यूनतम समर्र्थन मूल्य न बढ़ाने व अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर तेल के दामों में गिरावट होने के बाद भी इसका लाभ जनता को न देने संबंधी केंद्र व राज्य सरकार की नीतियों के विरोध में कांग्रेसियों का ट्रेन रोको व राजमार्ग जाम करने की योजना पुलिस की सख्ती के आगे धरी की धरी रह गई।
विज्ञापन


सरकार विरोधी नारे लगाते  पार्टी कार्यालय से निकले कांग्रेसियों को कुछ ही दूरी पर ओवरब्रिज के पास पुलिस ने रोक लिया, जहां कांग्रेसियों ने सिटी मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में गिरफ्तारियां दीं।

गुरुवार को सिविल लाइन स्थित कार्यालय में प्रदेश संगठन मंत्री शिवकुमार शुक्ला ने कहा कि मोदी सरकार झूठ बोलकर सत्ता में आई है। मोदी सरकार उद्योगपतियों के साथ मिलकर किसानों की भूमि के लिए एक ऐसा अधिग्रहण बिल लेकर आई है जो किसान विरोधी है।
विज्ञापन


प्रदेश संगठन मंत्री अशोक धानविक ने कहा मोदी सरकार आतंकवादियों से मिली है इसलिए आतंकवादियों को रिहा किया जा रहा है। यदि किसानों के हक को छीना गया तो कांग्रेस कार्यकर्ता जेल भरो आंदोलन चलाएंगे।

जिलाध्यक्ष हसन वासिफ ने कहा केंद्र सरकार के किसान विरोधी बिल के कारण उनकी भूमि को जबरदस्ती लिया जा रहा है। इससे किसान आत्महत्या करने को मजबूर है। इसके बाद पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए ओवरब्रिज के शास्त्री तिराहे पर पहुंचें पर सड़के पर बैठ गए। सिटी मजिस्ट्रेट हरीलाल यादव व सीओ सिटी गोपीनाथ सोनी ने 140 लोगों को तीन गाड़ियों में भरकर पुलिस लाइन भेजा और लगभग दो घंटे बाद छोड़ दिया।

इस दौरान कमल तिवारी, अजय श्रीवास्तव, अमित शुक्ला, डा. सूर्य नारायण यादव, पूर्व प्रमुख कृष्णपाल यादव, दिनेशशुक्ला, कयूमखां, यशकरन पटेल, जंगबहादुर सिंह, विश्वास निगम, चंद्रपाल सिंह, गंगा बक्स सिंह, अंकित परिहार, अनुराग विशारद, मीना रावत, राम नरेश सिंह, बृजपाल सिंह, श्यामलाल गामा, बद्री प्रसाद रावत, प्रमोद श्रीवास्तव, दयाशंकर शुक्ला, के. कुमार, अरुण कुशवाहा, जितेंद्र मिश्रा, जयंत दीक्षित, मोहसिन खान, सुरेश श्रीवास्तव आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें