फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने रुकवाई नाबालिग लड़की की शादी

Wed, 24 May 2017 12:38 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला,उन्नाव
विज्ञापन
प्रतीकात्मक
विज्ञापन
नाबालिग लड़की की शादी करना परिजनों को भारी पड़ गया। शिकायत पर जिला प्रशासन और पुलिस की टीम ने मौके पर जाकर परिजनों को कानूनी पाठ पढ़ा शादी रुकवा दी। इससे दोनों परिवारों में हड़कंप मच गया और बराती व घरातियों की खुशियों धरी रह गईं।
विज्ञापन


औरास थानाक्षेत्र के खड़वल गांव निवासी रत्तीलाल ने अपनी पुत्री पिंकी की शादी थानाक्षेत्र के ही बघौड़ा गांव निवासी नन्हेलाल के बेटे अशर्फ ीलाल से तय की थी। 14 मई को वधू पक्ष के लोग वर पक्ष के घर जाकर तिलक भी चढ़ा आए थे। सोमवार को बारात आनी थी। दोनों पक्षों के घरों में रिश्तेदार पहुंचने लगे थे। बारात को लेकर जोरदार तैयारियां चल रहीं थीं। लड़की के यहां मिष्ठान आदि तैयार किया जा चुका था। कारीगर भोजन की तैयारी कर रहे थे।

उधर, बराती लड़की पक्ष के यहां पहुंच गए थे। शादी की रस्म आगे बढ़ती इससे पहले ही सोशल वर्क वेलफेयर से आशीष कुमार मिश्र व प्रीती औरास थाने आ धमके और थानाध्यक्ष सियाराम को लेकर लड़की के दरवाजे पहुंच गए। उन्होंने परिजनों से लड़की की कम उम्र बताकर शादी रुकवा दी और लड़की से भी बात की। इस पर लड़की ने कहा कि उसकी पसंद की शादी हो रही है लेकिन नाबालिग होने से उसकी खुशियां धरी की धरी रह गईं। दोनों पक्षों के रिश्तेदार बिना बारात के अपने-अपने घर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें