फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: एक संदिग्ध को हिरासत में लेकर पुलिस कर रही पूछताछ

Fri, 20 Jun 2025 12:06 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
शुक्लागंज। गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र के गोपीनाथपुरम मोहल्ले बुधवार को दोपहर नकाबपोश तीन बदमाशों के एक घर में घुसकर नकदी व जेवर लूटने के मामले में पुलिस एक संदिग्ध को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस की जांच में नौकरानी भी संदेह के घेरे में आ गई है। पुलिस का दावा है कि जल्द वारदात का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

गोपीनाथपुरम निवासी कुसुम श्रीवास्तव पत्नी स्व. चंद्रेश श्रीवास्तव दो मंजिला मकान के ऊपरी मंजिल के पर अपनी मां मुन्नी देवी (80) व नौकरानी विमला देवी के साथ रहती है। नीचे की मंजिल पर किरायेदार रहते हैं। बेटी सुहानी दूसरे जिले में रहकर पढ़ाई करती है। बुधवार को दोपहर वह मां व नौकरानी के साथ घर में थीं। कैंसर से पीड़ित मां बगल के कमरे में सो रही थीं। तभी चेहरे पर कपड़ा बांधे तीन बदमाश घुस आए और तमंचा निकालकर अलमारी की चाभी मांगी। चाभी न मिलने पर सरिया से अलमारी का लॉकर तोड़ा डाला था। उसमें रखे चांदी के कुछ सिक्के, 45 हजार रुपया नकद व तीन जोड़ी पायल और अंगूठी निकाल लिया था। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश सभी के कमरों व मेनगेट बंद कर भाग निकले थे। कुसुम श्रीवास्तव की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। खुलासे के लिए पुलिस की पांच टीमें लगी हैं। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार मिश्रा ने बताया कि पुलिस घटना के खुलासे के निकट है, जल्द ही खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन




विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें