फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएए को लेकर सतर्क रही पुलिस

विज्ञापन
नमाज के दौरान शहर की जामा मस्जिद के बाहर मौजूद एएसपी वीके पांडेय,सीओ सिटी यादवेंद्र यादव व अन्य प? - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
उन्नाव। नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में 20 दिसंबर को जुमे की नमाज के बाद सड़क पर हुए प्रदर्शन को लेकर पुलिस लगातार सतर्कता बरत रही है। शुक्रवार को भी पुलिस मस्जिदों के आसपास मौजूद रहकर हर गतिविधि पर नजर रखे रही। शाम को जिले के सभी थानों की पुलिस ने अपने-अपने क्षेत्र में रूट मार्च कर सुरक्षा का एहसास कराया।
विज्ञापन

20 दिसंबर को जुमे की नमाज के बाद शहर की जामा मस्जिद के बाहर नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में उग्र प्रदर्शन हुआ था। कुछ शरारतीतत्वों ने पुलिस पर पत्थर फेंककर माहौल को बिगाड़ने का प्रयास किया था। जिसके बाद से लगातार पुलिस अलर्ट है। 3 जनवरी को भी जुमा की नमाज के वक्त पुलिस मस्जिद व उसके आसपास के मोहल्लों में तैनात रही। पुलिस की मौजूदगी से माहौल पूरी तरह शांतिप्रिय रहा। शहर के साथ जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस ने एसपी के निर्देश पर रूट मार्च किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें