फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: विधानसभा घेरने जा रहे कांग्रेसियों से पुलिस की नोकझोक-धक्कामुक्की

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। लखनऊ विधानसभा घेरने जा रहे कांग्रेसियों को पुलिस ने बुधवार सुबह बड़े चौराहे पर रोक लिया तो हंगामा हो गया। तीखी नोकझोंक और धक्कामुक्की के बाद कांग्रेसी सड़क पर बैठ गए और नारेबाजी करने लगे। वहीं कुछ पुलिस को चकमा देकर लखनऊ जाने में सफल रहे।
विज्ञापन

पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार बुधवार को कांग्रेस कार्यकर्ता छोटे चौराहे पर एकत्र हुए। वहां से आगे बढ़ते हुए बड़े चौराहे पहुंचे, तभी पुलिस पहुंच गई। सभी को सभी को लखनऊ जाने से रोका तो तीखी नोकझोंक शुरू हो गई। काफी कोशिश के बाद भी पुलिस ने आगे नहीं जाने दिया तो कांग्रेसी वहीं सड़क पर धरना देने की बात कहते हुए बैठ गए और नारेबाजी शुरू कर दी। प्रदर्शन कर रहे विकलांग प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव तन्मय श्रीवास्तव की किला चौकी इंचार्ज से मुंहाचाही हुई। काफी देर तक चले हंगामे के बाद पुलिस कर्मियों ने कांग्रेसियों को जबरन उठाया और उन्हें उनके घर ले जाकर नजरबंद कर दिया।
इस दौरान निवर्तमान जिला उपाध्यक्ष आशीष त्रिपाठी, वरिष्ठ नेता कृष्णपाल यादव ने कहा कि सरकार हर क्षेत्र में निजीकरण कर रही है। महंगाई, बेरोजगारी, शिक्षा व स्वस्थ की सेवाएं धवस्त हैं। इस दौरान सुभाष सिंह, अरुण कुशवाहा, रामकिशोर रावत, राजीव रत्न राजवंशी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

उधर असोहा ब्लाक के बैगांव निवासी कांग्रेस के निवर्तमान जिला महासचिव व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सरोज भारती और मुन्नूलाल रावत, अधिवक्ता सरोज भारती को घरों में रखा। कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष जंगबहादुर सिंह, 20 अन्य कार्यकर्ताओं के साथ पुलिस को चकमा देकर सुबह नौ बजे लखनऊ निकल गए उनके साथ विकास पांडेय, गोविंद पासवान, आदित्य सिंह, विभु पांडेय, अजय कश्यप, संजय सिंह, दुर्गेश आदि भी लखनऊ पहुंच गए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें