गंजमुरादाबाद(उन्नाव)। क्षेत्र के ग्राम आलमऊ सराय स्थित प्राथमिक विद्यालय में स्थापित किए गए क्वारंटीन सेंटर में रखे गए बाहर से आए लोगों को नियंत्रित करने के लिए पुलिस की तैनाती की गई है।
आलमऊ सराय स्थित प्राथमिक विद्यालय में बाहर से आए 28 लोगों को रखा गया है। जो महिला ग्राम विकास अधिकारी होने के कारण मना करने के बावजूद भी किसी न किसी बहाने से घंटों के लिए घर या गांव घूमने चले जाते थे। जिस पर उन्होंने कोतवाली पुलिस को सूचना दी। जिसपर वहां पर दो पुलिस कर्मियों की तैनाती कर दी गई है। पुलिस ने लोगों को चेतावनी दी है कि यदि वे क्वारंटीन से बाहर निकले तो कठोर कार्रवाई की जाएगी।