फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानों के माध्यम से बांटे जाएंगे मास्क

विज्ञापन
दोस्तीनगर प्रशिक्षण संस्थान में बन रहे माक्स देखते डीएम रवींद्र कुमार व एसपी विक्रांतवीर। - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
उन्नाव। कोरोना महामारी से बचाव के लिए आम जनता को मास्क उपलब्ध कराने के लिए आजीविका ग्रामीण मिशन विभाग की ओर से कपड़ा कटिंग कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ डीएम रवींद्र कुमार व एसपी विक्रांतवीर ने किया।
विज्ञापन

मिशन के उपायुक्त प्रदीप कुमार ने बताया कि कोरोना वायरस से बचाव के लिए शासन स्तर से निर्देश प्राप्त हुए हैं। इनका निर्माण महिला स्वयं सहायता समूह के माध्यम से कराया जा रहा है। तैयार मास्कों को प्रधानों के माध्यम से ग्रामीणों को उपलब्ध कराया जाएगा। खादी ग्रामोद्योग के माध्यम से फ तेहपुर चौरासी एवं ऊगू से बीस हजार मीटर कपड़ा प्राप्त कर मास्क के कपड़े की कटिंग दोस्तीनगर स्थित ग्राम विकास प्रशिक्षण संस्थान में शुरू कराई गई है। 500 स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाएं तेजी के साथ मास्क तैयार करा रही हैं। इस कपड़े से लगभग 1.60 लाख मास्क तैयार होंगे। शासन द्वारा प्रति मास्क की दर तथा सिलाई-कटाई का पारिश्रमिक तय कर दिया गया है। डीएम ने उपायुक्त को निर्देश दिए कि कपड़ा कटिंग के पूर्व महिलाओं के हाथ सैनिटाइज कराए जाएं।
कमरे के बाहर पानी, साबुन आदि की व्यवस्था अनिवार्य रूप से की जाए। यहां से निकलने के बाद डीएम सरोसी के गांव भतावां पहुंचे और क्वारंटाइन सेंटरों में रखे गए व्यक्तियों के खाने व स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में विस्तार से जानकारी ली। बीडीओ सरोसी को निर्देश दिए कि सभी व्यक्ति निर्धारित अवधि तक क्वारंटाइन सेंटर में रुकें। यदि समय से पहले स्थल छोड़ते हैं तो एफआईआर दर्ज कराई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें