फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वनस्पति लूट में पुलिस खंगाल रही मोबाइल सीडीआर

Fri, 22 Jul 2016 12:21 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
लूट का छवि‌चित्र - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मंगलवार शाम कानपुर के पनकी से  करीब 10 लाख का वनस्पति लेकर लखनऊ बख्शीतालाब के लिए निकले ट्रक चालक सुमित व क्लीनर हरिओम को हाइवे पर ट्रक सवार बदमाशों ने मारपीट कर वनस्पति लूट लिया था। चालक की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस की शक की सुई चालक और क्लीनर पर ही टिकी है।
विज्ञापन


पुलिस ने चालक के मोबाइल की काल डिटेल निकलवाई है। साथ ही घटनास्थल के पास स्थित फैक्ट्री मेें लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले है। घटना के 36 घंटे बाद भी पुलिस खाली हाथ है। हालांकि कोतवाली प्रभारी संजय पांडेय ने जल्द ही घटना के खुलासे का दावा किया है। उनका कहना है कि जल्द ही कोई कड़ी हाथ लगेगी। गुरुवार को भी चालक और क्लीनर से पुलिस ने पूछताछ की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें