एसबीआई ग्राहक सेवा केंद्र पर लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग बनाने का निर्देश देते सीओ सिटी यादवेंद्र
- फोटो : UNNAO
उन्नाव। एसपी के निर्देश पर बुधवार को जिले के सभी थानों की पुलिस ने अपने-अपने क्षेत्र में बैंक चेकिंग की। भीड़भाड़ देख पुलिस ने मौजूद लोगों से लॉकडाउन के अनुपालन की बात कह सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखने की अपील की।
शहर में सीओ सिटी यादवेंद्र यादव के साथ कोतवाली पुलिस ने एसबीआई, पंजाब नेशनल बैंक, बैंक ऑफ इंडिया समेत अन्य बैंकों को चेक किया। बैंक के स्टॉफ से भी पुलिस ने सोशल डिस्टेंसिंग का लोगों से अनुपालन कराने के निर्देश दिए। इसी तरह सफीपुर, पुरवा, बांगरमऊ, बीघापुर, अचलगंज समेत अन्य थानों की पुलिस ने भी बैंक चेकिंग कर लोगों से लॉकडाउन के अनुपालन की अपील की। संवाद