फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुफिया विभाग की रिपोर्ट पर पुलिस सतर्क

विज्ञापन
बैग की तलाशी लेती हुई पुलिस
विज्ञापन
 गणतंत्र दिवस पर दहशत फैलाने की कोशिशों की खुफिया विभाग की सूचना पर पुलिस सतर्क है। मंगलवार रात को पुलिस ने अभियान चलाकर वाहन चेकिंग की।
विज्ञापन



होटलों व ढाबों पर नजर रखी गई। रात 12 बजे शुरू हुआ अभियान तड़के 3 बजे तक चला। एएसपी ने बताया कि कोई संदिग्ध व्यक्ति जिले में प्रवेश न करे और चोर-लुटेरे वारदात को अंजाम न दे पाएं, इसके लिए अभियान चलाया जा रहा है।


अपर पुलिस अधीक्षक एपी सिंह के निर्देश पर मंगलवार रात 12 बजे से सुबह 3 बजे तक पुलिस ने हाईवे से लेकर गैर जिलों से संपर्कित मार्गों के चौराहों-तिराहों पर नाकेबंदी कर संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग की। हाईवे पर टोल प्लाजा, गंगा बैराज, जाजमऊ गंगापुल, रायबरेली मार्ग, सोहरामऊ के बनी पुल, हरदोई मार्ग, संडीला मार्ग, चकलवंशी चौराहा, हसनगंज-लखनऊ मार्ग सहित सभी चौराहों-तिराहों पर पुलिस ने घने कोहरे के बीच तीन घंटे सघन वाहन चेकिंग की।
विज्ञापन
विज्ञापन



इसमें सीओ, एसओ, महिला पुलिस, पीएसी और क्यूआरटी शामिल रही। हाईवे के होटलों पर पुलिस की खास नजर रही। इन होटलों में आने-जाने वाले संदिग्धों को भी चेक किया गया। पुलिस सूत्रों के मुताबिक गणतंत्र दिवस पर आतंकी घटनाओं की आशंका को देखते हुए पुलिस अलर्ट है। अपर पुलिस अधीक्षक एपी सिंह ने बताया कि आपराधिक घटनाएं न हों, इसके लिए पुलिस सतर्क है। चेकिंग अभियान इसी का हिस्सा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें