फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूट के मामले में पुलिस पर सुलह के दबाव का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
अचलगंज। लिफ्ट देकर लूटपाट की घटना में पीड़ित किसान ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उसने एसपी को शिकायती पत्र देकर बताया कि घटना के पांच दिन बीतने के बाद भी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है। पुलिस कार की पहचान करने के बाद 20 हजार रुपये दिलवाकर मामले को रफादफा करने का दबाव बना रही है। एसपी ने जांच का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के ग्राम मैनहा निवासी रामविलास ने एसपी को शिकायती पत्र दिया है। बताया कि रविवार को कार सवार लुटेरों ने कानपुर तक छोड़ने का झांसा देकर उसे पहले लिफ्ट दी फिर रास्ते में मारपीट कर 5150 रुपये लूट लिए थे। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की जांच की तो उसमें लुटेरों की कार दिखी थी। आरोप लगाया कि लुटेरों को पकड़ने की जगह थाने के एक सिपाही ने उस पर दबाव बनाया कि कार सवार लोग क्षेत्र के ही हैं। सिपाही ने 20 हजार रुपये में सुलह करने का दबाव बनाया। एसपी ने जांच करा कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें