फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी से विवाद के बाद खाया जहर, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
आसीवन(उन्नाव)। पत्नी से विवाद के बाद पति ने जहर खा लिया। परिजन मियागंज सीएचसी ले गए, जहां से हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल ले जाते रास्ते में उसकी मौत हो गई। परिजनों ने बिना पुलिस को सूचना दिए शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

आसीवन थाना क्षेत्र के बरौकी गांव निवासी उमाशंकर (30) पुत्र गजराज का गुरुवार देर रात पत्नी लक्ष्मी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। पत्नी की बात से आहत होकर शुक्रवार सुबह उमाशंकर ने जहर खा लिया। परिजन सीएचसी मियागंज ले गए। जहां से हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। रास्ते में मौत होने पर परिजन शव को घर ले आए और बिना पुलिस को सूचना दिए अंतिम संस्कार कर दिया। मृतक तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। वह खेती कर परिवार का गुजारा चलाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें