फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: बैडमिंटन प्रतियोगिता में तीन जिलों के खिलाड़ी विजेता

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो- 19
विज्ञापन

एक छात्र और छात्रा रहे उपविजेता, उप प्राचार्य ने सभी को किया सम्मानित
संवाद न्यूज एजेंसी
फतेहपुर चौरासी। नवोदय विद्यालय में दो दिवसीय शंकुल स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता रविवार को सम्पन्न हुई। प्रतियोगिता 11 नवोदय विद्यालयों के छात्रों ने प्रतिभाग किया। बालक-बालिका के तीन वर्गों में रायबरेली, चित्रकूट और फतेहपुर के खिलाड़ी विजेता रहे। उन्नाव की छात्रा और छात्र उपविजेता बने।
राजीवपुरम स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में आयोजित दो दिवसीय 14 वर्ग के बालकों की बैडमिंटन प्रतियोगिता में रायबरेली के रूद्रप्रताप विजेता और उन्नाव के आर्यन उपविजेता रहे। 17 आयु वर्ग में चित्रकूट के अंश और 19 आयु वर्ग में रायबरेली के नेहल कुमार विजेता रहे। 14 साल के बालिका वर्ग में चित्रकूट की प्रीती, 17 वर्ग में फतेहपुर की दिव्यांशी त्रिपाठी और 19 आयु वर्ग में फतेहपुर जिले की रीतू विजेता घोषित हुईं।
विज्ञापन

वहीं उपविजेता में बालक वर्ग में उन्नाव के उत्सव और बालिका वर्ग में मानवी रावत उपविजेता रहीं। शारीरिक शिक्षा के शिक्षक डॉ. सुभाषचंद्र और सुषमा यादव के नेतृत्व मे प्रतियोगिता हुई। निर्णायक की भूमिका मयंक ने निभाई।
विज्ञापन

उपप्राचार्य रोहित सिंह राठौर ने सभी विजेता व उप विजेताओं को प्रमाण पत्र दिया। प्राचार्या प्रतिमा पुरी ने बताया कि 6 व 7 अगस्त को विद्यालय में क्षेत्रीय स्तर की बैडमिंटन प्रतियोगिता होगी। उसमें उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के नवोदय विद्यालय के छात्र प्रतिभाग करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें