उन्नाव। उप्र अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा आयोजित दो दिवसीय प्रारंभिक पात्रता परीक्षा( पीईटी) आज से शुरू होगी। परीक्षार्थियों को केंद्रों पर आधे घंटे पहले पहुंचना होगा। देरी होने पर प्रवेश नहीं मिलेगा। जिले के 16 केंद्रों पर पर तैयारी पूरी कर ली गई है। प्रत्येक केंद्र पर केंद्र व्यवस्थापक और सेक्टर मजिस्ट्रेट के साथ दो इंस्पेक्टर और सिपाही तैनात रहेंगे।
पीईटी छह और सात सितंबर को जिले के 16 केंद्रों पर हो रही है। दो पालियों में होने वाली परीक्षा में पहली पाली सुबह 10 से दोपहर 12 बजे और दूसरी पाली शाम तीन से पांच बजे तक होगी। प्रत्येक पाली में 6792 परीक्षार्थी भाग लेंगे। छह सितंबर को दोनों पालियों में 13584 व सात सितंबर को 13584 परीक्षार्थी सम्मिलित होंगे। परीक्षा को पारदर्शी बनाने के लिए आयोग से नामित नोडल एजेंसी ने सीसीटीवी कैमरों को परीक्षा के एक दिन पूर्व ही एक्टिव कर दिए। परीक्षा नकलविहीन और शांति पूर्ण निपटे इसके लिए नोडल एजेंसियों के साथ जिला स्तरीय अधिकारी तैनात रहेंगे।
एडीएम सुशील कुमार गोंड ने बताया कि परीक्षा की निगरानी कलक्ट्रेट में बने कंट्रोल रूम से होगी। मॉनीटरिंग के लिए चार कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। साथ ही नामित सेक्टर और स्टेटिक मजिस्ट्रेट भी निरीक्षण करते रहेंगे। सिटी मजिस्ट्रेट डीआईओएस, बीएसए एएसपी और सीओ भी परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण करेंगे।
रेलवे और बस स्टेशन पर मदद के लिए रहेगी पुलिस
एडीएम सुशील कुमार गोंड ने बताया कि दो पालियों में होने वाली परीक्षा में सुबह पाली में परीक्षार्थी को आठ से 9:30 बजे तक प्रवेश दिया जाएगा। शाम पाली में दोपहर एक से 2:30 बजे तक परीक्षार्थियों को केंद्रों पर पहुंचना होगा। परीक्षा में किसी प्रकार की इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस नहीं ले जाई जा सकेगी। रोडवेज बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन पर भी पुलिस की तैनाती रहेगी, ताकि परीक्षार्थियों को केंद्रों तक पहुंचने में दिक्कतों का सामना न करना पड़े। शहर में भी यातायात सुचारू कराने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि जाम में न फंस सकें।
बाईपास पर तैनात रहेगी यातायात पुलिस
हाईवे के चौराहों और तिराहों पर जाम न लगे इसके लिए यातायात पुलिस भी तैनात रहेगी। यातायात प्रभारी सुनील सिंह ने बताया कि रायबरेली हाईवे से शहर आने वाले रास्ते के गदनखेड़ा चौराहा, आजाद मार्ग चौराहा और आवास विकास कालोनी बाईपास तिराहा पर यातायात के जवान तैनात रहेंगे। अभ्यर्थियों के वाहनों की पार्किंग के लिए परीक्षा केंद्रों के आसपास स्थान चिन्हित किए गए हैं। परीक्षर्थियों को सकुशल परीक्षा केंद्र पहुंचाना और परीक्षा के बाद वापस भेजने के पूरे प्रबंध किए गए हैं।
समस्या हो तो करें फोन
एडीएम ने बताया कि परीक्षार्थियों की समस्या लिए मोबाइल नंबर 9454417165 जारी किया गया है। किसी भी दिक्कत आने पर वह इस नंबर पर फोन कर सकेंगे। उनकी समस्या का तत्काल समाधान किया जाएगा।
फोटो नंबर-37-रेलवे स्टेशन के प्लेट फार्म नंबर पर लेटे पीईटी के लिए प्रयागज से आए अभ्यर्थी। संवा
फोटो नंबर-37-रेलवे स्टेशन के प्लेट फार्म नंबर पर लेटे पीईटी के लिए प्रयागज से आए अभ्यर्थी। संवा