फोटो नंबर-36-मंडल स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल विजेता याशिनी। स्रोत: विद्यालय
- फोटो : mathura
फतेहपुर चौरासी। मिर्जापुर जिले में आयोजित मंडलस्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की छात्रा ने गोल्ड मेडल जीतकर स्कूल और जिले का नाम रोशन किया है। प्रतियोगिता में स्कूल से चार छात्राओं ने प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया था।
इसमें बांगरमऊ के नसीरपुर निवासी कक्षा सात की छात्रा याशिनी ने स्वर्ण पदक जीतकर स्कूल और माता-पिता का नाम रोशन किया है। पिता राजगीर मिस्त्री और मां गृहणी हैं। याशिनी को इस उपलब्धि पर वार्डेन सुधा गुप्ता, कोच टीचर पद्मिनी अवस्थी ने बधाई दी। हौसला बढ़ाते हुए प्रदेश स्तर पर भी नाम रोशन करने का आश्वासन दिया।