फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जलभराव से परेशान महिलाओं का प्रदर्शन

विज्ञापन
जल निकासी की समस्या सुनाने पालिका पहुंची कांशीराम कालोनी की महिलाएं। - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

उन्नाव। कांशीराम कालोनी में रहने वाले तीन हजार लोग सीवर लाइन चोक होने व रास्तों में जलभराव से परेशान हैं। कई बार शिकायत पर भी समस्या का समाधान न होने से नाराज महिलाओं ने बुधवार को नगर पालिका में प्रदर्शन किया। पालिका कर्मियों ने महिलाओं से कहा कि कांशीराम कालोनी नगर पालिका क्षेत्र में नहीं है। इस पर महिलाओं ने विरोध जताया। बाद में ईओ ने गुरुवार को सफाई कराने का आश्वासन देकर लोगों को शांत कराया।
विज्ञापन

दस साल बाद भी शहर के पास बनी कांशीराम शहरी आवास योजना को नगर पालिका सीमा में शामिल नहीं किया जा सका है। हालांकि नगर पालिका यहां सफाई व अन्य जरूरी सहूलियतें उपलब्ध कराती रही है। इस समय सीवर लाइन चोक होने से गंदा पानी घरों के भीतर भर रहा है। नाली के पानी से अधिकांश रास्ते लबालब हैं। सफाई कर्मचारियों ने इस पर ध्यान नहीं दिया। लगातार समस्या झेल रही कालोनी की महिलाओं का सब्र बुधवार को जवाब दे गया। 50 महिलाएं नगर पालिका पहुंचीं और नारेबाजी की। परेशान लोगों को राहत देने के बजाय कर्मचारियों ने कालोनी नगर पालिका सीमा में शामिल न होने की बात कहकर उन्हें चलता करने का प्रयास किया तो महिलाएं आक्रोशित हो गईं। बात बिगड़ते देख कर्मचारियों ने अधिशासी अधिकारी डॉ. आरपी श्रीवास्तव से महिलाओं की फोन पर बात कराई। ईओ ने गुरुवार को सफाई कराने का आश्वासन दिया तो महिलाएं शांत हुईं। इस दौरान सोनी, पूजा, आशा, गायत्री, अर्चना ने कहा कि अगर गुरुवार को सफाई नहीं कराई गई तो वह नगर पालिका में धरना देकर बैठेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें