फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोगों को जागरूक करेगी पुलिस

Sat, 12 Sep 2015 12:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
कच्ची शराब पीने से हो रही मौतों, लूट, चोरी और टप्पेबाजी की घटनाओं को रोकने के लिए पुलिस लोगों को जागरूक करेगी। इसके लिए एसपी ने शुक्रवार को सतर्कता एवं जागरूकता संदेश वाहन को पुलिस कार्यालय से रवाना किया।
विज्ञापन


यह वाहन जिले में जाकर लोगों को जागरूक करेगा। एसपी पवन कुमार ने बताया कि वाहन में लाउडस्पीकर के माध्यम से तीन अलग-अलग तरह की सीडी के जरिए लोगों को अवैध शराब पीने से रोकने के लिए जागरूक किया जाएगा।

 उन्होंने बताया कि लोगों को बताया जाएगा कि वह बैंक या एटीएम से रुपये निकालते समय यदि परिचित या अपरिचित व्यक्ति एटीएम बूथ में आ जाता है तो उसे तुरंत बाहर जाने को कहें।
विज्ञापन


कोई मदद करने के बहाने एटीएम कार्ड लेना चाहे तो उसे तुरंत मना कर दें। एसपी ने बताया कि जागरूकता वाहन के जरिए लोगों को इस जिम्मेदारी के प्रति जागरूक किया जाएगा।

कहा कि अपने घर में नौकर - नौकरानी या किराएदार और ऑफिस में सेल्समैन, मुनीम या अन्य किसी कर्मचारी को काम पर रखने से पहले उसकी जांच कर ले। उसकी आईडी और फोटो लेकर स्थानीय थाने से सत्यापन जरूर कराएं।
विज्ञापन

इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक रामकिशुन यादव, सीओ एसके सिंह और पीआरओ जेबी सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें