फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संक्रमण से बचाव के लिए मास्क पहनकर निकल रहे लोग

विज्ञापन
उच्च प्राथमिक विद्यालय गौरी त्रिभानपुर में कोरोना वायरस के लिए बच्चों को जागरूक करते प्रधान शि? - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
उन्नाव। कोरोना वायरस को लेकर शहरवासियों में भी सजगता दिखने लगी है। यहां भी लोग मास्क लगाकर घर से निकलने लगे हैं। इसके चलते सामान्य मास्क की कीमत में तगड़ा उछाल आ गया है। दवा स्टोर में मास्क की मांग में इजाफा हो गया है।
विज्ञापन

कोरोना वायरस को लेकर स्वास्थ्य विभाग सतर्क है। दूसरे देशों से आने वाले लोगों पर लगातार नजर रखी जा रही है। जिले में अलग-अलग देशों से अबतक 17 लोग वापस लौटे हैं। उनपर स्वास्थ्य विभाग नजर है। एक महीने में चीन से 10, थाईलैंड से 5, जापान व ईरान से 1-1 व्यक्ति शहर आए हैं। इनमें 6 की निगरानी पूरी की जा चुकी है। जबकि 10 लोगों की स्वास्थ्य विभाग टीम अभी भी निगरानी कर रही है। कोरोना वायरस को देखते हुए जिला अस्पताल में आइसोलेशन वार्ड पहले से बना है। वहीं मास्क की मांग भी काफी बढ़ गई है। इससे दवा दुकानदारों ने मास्क की काफी कीमत में बिक्री शुरु कर दी है। जानकारों के मुताबिक, पूर्व में जहां सामान्य मास्क 5 रुपये में बिकता था अब दुकानदार 20 से 25 रुपये वसूल रहे हैं। अस्पतालों में डॉक्टर से लेकर पैरामेडिकल स्टाफ तक मास्क लगाकर काम करते नजर आ रहे हैं। इसके अलावा शहर में भी लोग मास्क पहने नजर आ रहे हैं। प्राइवेट चिकित्सकों ने भी मास्क लगाकर ही काम करना शुरू करा दिया है।
कोरोना वायरस को देखते हुए जिले के सभी औद्योगिक क्षेत्रों के साथ होटल व गेस्ट हाउस संचालक अपने यहां आने वाले लोगों की सूचना प्रतिदिन स्वास्थ्य विभाग को उपलब्ध कराएंगे। सीएमओ कैप्टन डॉ. आशुतोष कुमार ने सभी संचालकों को पत्र जारी किया है। कहा है कि जिन होटलों व गेस्ट हाउस में कमरे हैं तो संचालक बाहर से आने वाले लोगों की सूचना विभाग को उपलब्ध कराएंगे। वहीं, औद्योगिक क्षेत्र में काम कर रहे बाहर के रहने वाले कर्मचारी जो अभी घर गए हैं उनके वापस आने पर सूचना दी जाए। जांच में कोई ऐसा मिला जिसने सूचना उपलब्ध न कराई हो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

जिले के सभी प्राथमिक व माध्यमिक स्कूलों के संचालकों को निर्देश दिए गए हैं कि वह छात्रों को कोरोना वायरस से बचाने के लिए जागरूक करें। प्रार्थना सभा में सफाई से स्वास्थ्य पर पड़ने वाले प्रभाव की जानकारी दें। उन्हें बताएं कि आसपास सफाई रखें। हाथ धुलकर भोजन करें। हाथ मिलाने से बचें। सर्दी-जुकाम होने पर डॉक्टर के पास जाएं। स्कूलों में तत्काल प्रभाव से लागू करने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें