फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन में छूट की सूचना से क्षेत्रों में निकले लोग, खोलीं दुकानें

विज्ञापन
पुरवा में बेवजह घूम रहे युवक को दौड़ाता पुलिस कर्मी। - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
उन्नाव/पुरवा/बीघापुर। जिले के कई क्षेत्रों में सोमवार को लॉकडाउन में छूट की अफवाह फैल गई। लोग अपने घरों से निकल पड़े। कई जगह दुकानें भी खुल गईं। इसकी जानकारी होने पर पुलिस ने सख्ती बढ़ाई और बेवजह घूम रहे लोगों को दौड़ाया। कहीं पुलिस ने लोगों को लॉकडाउन उल्लंघन पर सबक सिखाया तो कहीं राजस्व अधिकारियों ने हिदायत दी। बीघापुर में एसडीएम और सीओ ने भ्रमण कर लोगों से घर में रहने की अपील की।
विज्ञापन

पुरवा क्षेत्र में कई स्थानों पर लोग बाइक और पैदल टहलते नजर आए। जानकारी पर पुलिस ने लोगों को घर में ही रहने की अपील करते हुए बताया कि अभी किसी तरह की छूट नहीं दी गई है। एसडीएम राजेश चौरसिया, सीओ रमेश चंद्र व कोतवाल केएन पांडेय ने पुरवा कस्बा, मिर्री चौराहा चौराहा सहित अन्य स्थानों पर घूम रहे युवकों को डंडा लेकर दौड़ाया। पकड़े मिले कई लोगों को सबक सिखाया। इस दौरान छह वाहनों का चालान भी किया।
बीघापुर तहसील क्षेत्र में भी लॉकडाउन से राहत मिलने की अफवाह फैली। एसडीएम दयाशंकर पाठक व सीओ अंजनी कुमार राय, बीघापुर नगर पंचायत अध्यक्ष गोविंद नारायम शुक्ला ने लोगों को लॉकडाउन समाप्त न होने की जानकारी देते हुए सभी से इसका पालन करने की चेतावनी दी। इस दौरान दुकानें खोलने वाले व्यापारियों को भी हिदायत देकर दुकानें बंद कराईं। भगवंतनगर क्षेत्र में नायब तहसीलदार सुदीप तिवारी ने भ्रमण के दौरान लोगों को घर में रहकर लॉकडाउन का पालन करने की अपील की। इस दौरान बेवजह घूमते मिले कई बाइक सवारों को कार्रवाई की हिदायत भी दी। सफीपुर में एसडीएम राजेंद्र कुमार और सीओ एमपी शर्मा ने उन्नाव-हरदोई मार्ग पर लगी बैरिकेडिंग का निरीक्षण किया। सभी से घरों में ही रहने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें