विधानसभा अध्यक्ष ह्दयनारायण दीक्षित ने रविवार को चौपाल में लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान अध्यक्ष का कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह भव्य स्वागत किया। अध्यक्ष ने अफसरों से दो टूक कहा कि इस सरकार में किसी का भी उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं होगा। चेतावनी भरे लहजे में अफसरों को सुधर जाने की नसीहत दी।
विधानसभा अध्यक्ष दूसरे दिन भगवंतनगर में दौरे पर रहे। धानीखेड़ा में प्रधान बैगुलाल की अगुवाई में स्वागत समारोह व चौपाल का आयोजन किया गया। भाजपाइयों ने सभापति का स्वागत किया। लोगों से रूबरू सभापति ने कहा कि अब न तो पुलिस परेशान कर सकेगी, न ही दबंग कब्जे कर सकेंगे और न ही कोटेदार कालाबाजारी कर सकेंगे। सभापति ने लोगों की समस्याएं सुनने के साथ ही मौजूद अधिकारियों से तत्काल निस्तारण के निर्देश दिए।
इस दौरान पूर्व प्रधान सोमू सिंह, प्रकाश सिंह भी मौजूद रहे। इसके बाद विधानसभा अध्यक्ष बक्सर स्थित मां चंद्रिका देवी धाम पहुंचे और पूजा-अर्चना की। यहां से लखनऊ रवाना हो गए।