फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृषि विभाग किसानों को दे रहा है मुफ्त पौधे

विज्ञापन
विज्ञापन
गंजमुरादाबाद। कृषि विभाग किसानों को खेतों में फलदार पौधे लगाने के लिए निशुल्क वितरित कर रहा है। किसानों से पौधों की सुरक्षा करते हुए समय-समय पर खाद और पानी डालते रहने की अपील की है।
विज्ञापन

वातावरण में लगातार ऑक्सीजन की हो रही कमी को पूरा करने के लिए सरकार पौधरोपण करने पर विशेष बल दे रही है। इसके चलते कृषि विभाग की ओर से नगर स्थित राजकीय कृषि बीज भंडार कार्यालय बालमखीरा, आंवला, इमली, जामुन, गोल्डमोहर, अमलतास, नींबू और सहतूत के 2500 पौधे किसानों को मुफ्त में दिए गए हैं।
विज्ञापन

कार्यालय प्रभारी देवी सिंह ने बताया कि किसानों को निशुल्क पौधे लगातार उपलब्ध कराए जा रहे हैं। किसान भी पौधे लेकर खेतों में लगा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें