गंजमुरादाबाद। खंड विकास अधिकारी के हस्तक्षेप पर क्षेत्र के ग्राम बेहटाकच्छ के मजरा जाल्हेपुर का पंचायत भवन कब्जामुक्त हो गया।
एक दशक पूर्व ग्राम पंचायत की बैठकों के लिए 15 लाख की कीमत से पंचायत भवन बनाया गया था। कुछ ही सालों में ग्रामीणों ने वहां भूसा भर दिया और जानवर बांधने लगे। पूर्व प्रधान श्याम सिंह के हस्तक्षेप के बाद पिछले साल इस भवन से कब्जे हटे थे लेकिन कुछ दिन पहले फिर कब्जा हो गया था।
अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद बीडीओ पंकज कुमार गौतम ने ग्राम पंचायत अधिकारी रमेश पाल को पंचायत भवन खाली कराने के आदेश दिए। शनिवार सुबह पंचायत भवन से अवैध कब्जा हटवाया गया।