फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परियर पर अंत्येष्टि स्थल का निर्माण शुरू

Sun, 04 Oct 2015 11:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
परियर (उन्नाव)। गंगातट पर अंत्येष्टि स्थल बनाने का काम शुरू हो गया है। इसी साल जनवरी में गंगातट पर सैकड़ों लावारिस लाशें मिलने के बाद पिछले माह ही स्थल के निर्माण कार्य में तेजी आई है। पिछले साल जिले में 15 अंत्येष्टि स्थल बनाने को शासन ने मंजूरी दी थी। प्रत्येक के लिए 13 लाख 23 हजार रुपये जारी किए गए थे। स्थल निर्माण का जिम्मा ग्राम पंचायत को दिया गया है।
विज्ञापन


परियर प्राचीन पौराणिक स्थल है। यहां के गंगातट पर भारी संख्या में श्रद्धालु गंगा स्नान करते हैं। इसके अलावा आसपास के लोग शवों को भी यहां बहाते हैं। गंगातट होने के बाद भी यहां पर अंत्येष्टि के लिए कोई प्रबंध नहीं थे। ऐसे में लोग शवों को जलाने की अपेक्षा बहाने को ही ज्यादा प्राथमिकता देते थे। इस पर प्रशासन ने यहां पर अंत्येष्टि स्थल के लिए प्रदेश सरकार को प्रस्ताव भेजा था। शासन ने परियर समेत जनपद में 15 ऐसे स्थानों पर अंत्येष्टि स्थल निर्माण के लिए धनराशि जारी की जो गंगातट के किनारे स्थित हैं।

इसी कड़ी में गांव पंचायत कटरी मरौंदा मझवारा ने परियर गंगातट पर अंत्येष्टि स्थल का निर्माण कार्य शुरू कराया। अंत्येष्टि स्थल पर दो-दो शौचालय व मूत्रालय, एक स्नानघर, एक कार्यालय, एक टीनशेड शव जलाने और एक अन्य टीनशेड विश्राम करने के लिए बनाया जाएगा।
विज्ञापन


इसके अलावा सुंदरीकरण के लिए छायादार वृक्ष व फुलवारी भी लगाई जाएगी। हालांकि घाट पर काम करने वालों में सोनेलाल, कन्हैया, संतोष, छोटेलाल आदि ने बताया कि निर्माण कार्य में अनियमितता बरती जा रही है। गंगा नदी की बालू से तैयार दस एक का मसाला लगाया जा रहा है। डीपीआरओ आरके सरोज ने कहा कि इसकी जानकारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें