फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धुएं से होने वाले दुष्प्रभाव की दी गई जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बीघापुर। प्रधानमंत्री एलपीजी पंचायत का आयोजन बीघापुर गैस एजेंसी की ओर से ग्रामसभा इंदेमऊ के रामदूत बाल विद्या मंदिर में किया गया। इसमें एलपीजी गैस चूल्हा प्रयोग कर रही दर्जनों महिलाओं ने भाग लिया। एजेंसी प्रबंधक राघवेंद्र सिंह ने बताया कि धुएं से हवा में कार्बन डाइऑक्साइड, नाइट्रोजन डाइऑक्साइड, सल्फ र डाइऑक्साइड और कई अन्य ऑर्गेनिक प्रदूषणकारी तत्व फैलते हैं।
विज्ञापन

जिससे कई प्रकार की बीमारियां हो जाती हैं। इसके प्रभाव से फेफ ड़ों की बीमारियां, श्वास नली की जलन और सूजन हो जाती है। शरीर में ऑक्सीजन कम होने से धीरे-धीरे स्नायु भी कमजोर होने लगते हैं। कहा कि यदि आप एलपीजी का प्रयोग अपनी रसोई में करेंगी तो आपका घर भी पूर्ण रूप से धुआं मुक्त रहेगा। आयोजन में प्रिंस, संजू, राजू, आशा देवी, मोनी सिंह, नीलू सिंह, आरती सिंह, सुशीला, दुलारा, विसुना देवी आदि महिलाएं उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें