शहर में दुकान पर प्रतिबंधित पॉलिथिन को जब्त करती पालिका टीम।
- फोटो : UNNAO
उन्नाव। नगर पालिका की टीम ने शहर में प्रतिबंधित पॉलिथीन के खिलाफ अभियान चलाया। अलग-अलग दुकानों से 3.2 किलो प्रतिबंधित पॉलिथीन जब्त की और भविष्य के लिए चेतावनी दी।
नगर पालिका ईओ आरपी श्रीवास्तव के निर्देशन में नगरीय समन्वयक स्वच्छता मिशन प्रवीण कुमार सिंह ने टीम के साथ गुरुवार को शहर में प्रतिबंधित पॉलिथीन की रोकथाम के लिए अभियान चलाया। सूचना पर दुकानदारों में खलबली मच गई। इस दौरान शहर में अलग-अलग दुकानों से 3.2 किलो प्रतिबंधित पॉलिथीन जब्त करते हुए 5200 रुपये जुर्माना जमा कराया। टीम में प्रदीप बाजपेई, शिव कुमार, सुशील, अंकित, राजेश, कमलेश, पवन व संतोष भी शामिल रहे।