गंजमुरादाबाद में वेतन न मिलने से आक्रोशित सफाई कर्मियों हरदोई उन्नाव मार्ग पर लगाया जाम।
- फोटो : UNNAO
गंजमुरादाबाद(उन्नाव)। दो महीने से वेतन न मिलने से गुस्साए सफ ाई कर्मचारियों ने गुरुवार सुबह पुलिस चौकी के सामने हरदोई-उन्नाव राजमार्ग पर कूड़ा डालकर उसे जाम कर दिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी प्रकार समझाकर जाम खुलवाया। बाद में सफ ाई कर्मचारियों ने नगर पंचायत कार्यालय परिसर में भी बवाल किया लेकिन नगर प्रशासन द्वारा एक माह का वेतन मिल जाने के कारण दोपहर बाद सफ ाई कर्मचारी शांत हो गए।
नगर की समुचित सफ ाई के लिए पचास से अधिक कर्मचारी तैनात हैं। जिन्हें मई और जून माह का वेतन नहीं मिल पाया है। जुलाई का महीना भी समाप्त हो गया लेकिन वेतन न मिलने से आक्रोशित सफ ाई कर्मचारियों ने हरदोई-उन्नाव राजमार्ग पर पुलिस चौकी के ठीक सामने ट्रॉलियों से लाकर कूड़ा फैला दिया और प्रदर्शन करते हुए राजमार्ग जाम कर दिया। इसकी भनक लगते ही पुलिस चौकी प्रभारी विजय कुमार दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। सारी जानकारी करने के बाद सफ ाई कर्मचारियों को समझा बुझाकर किसी तरह से जाम खुलवाया। इस बीच वाहनों की लगी कतारों को हटवाकर आवागमन चालू कराया। यहां से हटने के बाद सफ ाई कर्मचारियों ने नगर पंचायत कार्यालय परिसर में भी हंगामा किया।
चौकी इंचार्ज विजय कुमार ने नगर पंचायत कार्यालय के अधिकारियों से तत्काल वेतन जारी करने की बात कही। जिस पर कार्यालय ने मई माह का वेतन जारी किया और जल्द ही शेष महीनों का वेतन जल्द उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। तब जाकर आक्रोशित सफ ाई कर्मचारी शांत हुए। नगर पंचायत अध्यक्ष रामनरेश कुशवाहा ने बताया कि कोरोना संकट के कारण सफ ाई कर्मचारियों के वेतन में विलंब हुआ। एक माह का वेतन देकर समस्या का समाधान कर दिया गया है। शेष वेतन जल्द देने का आश्वासन दिया गया है।
बांगरमऊ में 132 सफाई कर्मियों ने की हड़ताल
बांगरमऊ प्रतिनिधि के अनुसार आउटसोर्सिंग से काम कर रहे 132 सफ ाई कर्मचारियों के कार्य बहिष्कार से गुरुवार को नगर में सड़कों पर गंदगी फैल गई और जगह-जगह कूड़े के ढेर जमा हो गए। अधिकारियों की लापरवाही के चलते इन कर्मचारियों को तीन माह से मानदेय न मिलने पर इनका परिवार भुखमरी की कगार पर आ गया है। मजबूरन इन कर्मचारियों ने बुधवार को कार्य बहिष्कार का ऐलान कर दिया था। जिसके चलते नगर की सफ ाई व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो गई है। याकूब अली सिद्दीकी, अनुराग अग्निहोत्री एडवोकेट व बाला राव गुप्ता ने जिलाधिकारी से अनुरोध किया है कि बकरीद व रक्षाबंधन पर्व को दृष्टिगत रखते हुए भुखमरी की कगार पर पहुंच चुके इन सफ ाई कर्मचारियों का अविलंब मानदेय भुगतान कराया जाए।