बिछिया। पड़रीकला खेल मैदान में रोटरी क्लब की ओर से खेल प्रतियोगिता व शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। विजेता छात्र-छात्राओं को सीडीओ और क्लब अध्यक्ष ने शिक्षकों को अंगवस्त्र भेट किया।
सीडीओ ऋषिराज ने सरस्वती प्रतिमा पर दीप जलाकर शुभारंभ किया। खेल प्रतियोगिता में बालक वर्ग की कबड्डी में पड़रीकला की टीम विजयी रही। खो-खो बालिका वर्ग में इटौली की टीम को विजेता घोषित किया गया।
रोटरी क्लब के अध्यक्ष डॉ. वैभव सचान ने पड़रीकला प्राथमिक विद्यालय की प्रधान शिक्षिका रुचि पटेल, पांडेय खेड़ा की नीतू शुक्ला, घाटमपुर कला की नीतू दीक्षित, मदन मोहन मालवीय शिक्षा निकेतन के विवेक सिंह व एसपीपी इंटर कॉलेज के डॉ. एसके सिंह को अंगवस्त्र व प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया।
अध्यक्षता आईजी सीआरपीएफ आशु शुक्ला व संचालन रूरल फाउंडेशन के अनुराग त्रिवेदी ने किया। इस दौरान अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रांतीय अध्यक्ष आचार्य डॉ. यतींद्र सिंह, दीपक राजे, छन्नूलाल त्रिवेदी, सुरेश कुमार त्रिवेदी, शांति देवी, राम कुमार व चंद्रपाल आदि मौजूद रहे।