फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: हैंडबाल में वीरेंद्र स्वरूप और राइजिंग स्टार टीमें बनी चैंपियन

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। पं. दीन दयाल उपाध्याय स्टेडियम में रविवार को हैंडबॉल व खो-खो प्रतियोगिता आयोजित हुई। प्रतियोगिता में विकासखंडों की टीमों के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता का आयोजन जिला ओलंपिक संघ ने किया।
विज्ञापन

बालिका वर्ग की हैंडबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मैच वीरेंद्र स्वरूप और नूरअफ्शा टीमों के बीच खेला गया। इसमें 7-4 के स्कोर से वीरेंद्र स्वरूप की टीम विजेता घोषित हुई। नूरअफ्शा को उपविजेता का खिताब मिला। इसी तरह बालक वर्ग में राइजिंग स्टार व पैट्रियाट वारियर्स के बीच भिड़ंत हुई। राइजिंग स्टार ने 18-12 से मैच में जीत हासिल की।
बालिका वर्ग की खो-खो प्रतियोगिता में सिकंदरपुर वॉरियर्स विजेता और सर सैय्यद की टीम उपविजेता रही। वहीं, बालक वर्ग में सिकंदरपुर वॉरियर्स ने केके स्पोर्टस की टीम को 5-4 से मात देकर जीत हासिल की।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के समापन समारोह में कार्यक्रम के अध्यक्ष संजय राठी और क्रीड़ाधिकारी ने विजेता और उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को सम्मानित किया। इसदौरान अतुल मिश्र, सौरभ सिंह, कयामुद्दीन, आमिर खान, अरुणेश, सावन, हिमांशु, कृष्ण प्रताप, प्रज्ञा, सोनम, मोहन, अरुण आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें