चकलवंशी/पुरवा। मियागंज ब्लाक परिसर में 10 जोड़ों का सामूहिक विवाह कराया गया। इस दौरान वर व वधू को घर- गृहस्थी का सामान उपहार स्वरूप दिया। पुरवा में 26 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे।
सोमवार को ब्लाक में मियागंज के चार और औरास के छह जोड़ों का हिंदू रीतिरिवाज से विवाह कराया गया। इस दौरान बीडीओ राजीव कुमार सिंह व एडीओ पंचायत धीरेंद्र यादव की उपस्थिति में जोड़ों के फेरे कराए गए। पुरवा में आचार्य दीपक मिश्र, महेंद्र शुक्ला ने पुरवा, हिलौली व बिछिया ब्लाक के 26 जोड़ों का वैदिक विधि से विवाह कराया। विधायक अनिल सिंह ने जोड़ों को आशीर्वाद दिया। जेवर, बर्तन समेत अन्य गृहस्थी का सामान भेंट किया। जिला समाज कल्याण अधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह भदौरिया, बीडीओ हिलौली रवींद्र मिश्र, एडीओ विनोद शर्मा, राजेंद्र अवस्थी, भाजपा नेता कपिल त्रिपाठी, सज्जन लोधी मौजूद रहे। संचालन ग्राम विकास अधिकारी पुत्तन लाल पाल ने किया। इस दौरान बैंडबाजे पर विधायक भी थिरके। ढोल भी बजाया। नवनिर्वाचित ब्लाक प्रमुख सतीश चौधरी ने दंपति को आशीर्वाद दिया।